केरल के पथानामथिट्टा में जिस हेलीपैड पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर उतरा, उसका एक हिस्सा बुधवार की सुबह उतरने के तुरंत बाद ढह गया, जिससे पुलिसकर्मियों और अन्य कर्मियों को हेलीकॉप्टर के पहियों को धंसे हुए हिस्से से बाहर निकालना पड़ा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर हेलिकॉप्टर उनकी सबरीमाला यात्रा के लिए पथानामथिट्टा के प्रमादम में राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में उतरा था।
हेलीपैड क्यों गिरा?
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू के हेलीकॉप्टर को राजीव गांधी स्टेडियम में उतारने का फैसला आखिरी समय में किया गया, जिसके बाद मंगलवार देर रात वहां हेलीपैड बनाया गया.
लैंडिंग की योजना मूल रूप से पंबा के पास निलक्कल में बनाई गई थी, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे प्रमादम में बदल दिया गया।
अधिकारी ने कहा कि राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में हेलीपैड का कंक्रीट सेट नहीं हुआ था क्योंकि इसे रातोरात बनाया गया था।
पीटीआई ने अधिकारी के हवाले से कहा, “कंक्रीट पूरी तरह से सेट नहीं हुआ था और इसलिए, जब हेलीकॉप्टर उतरा तो यह उसके वजन को संभाल नहीं सका और जहां पहिए जमीन को छूते थे, वहां गड्ढे बन गए।”