युमनाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
नागा पीपुल्स फ्रंट के नेता एल दिखो ने भी मणिपुर के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
इससे पहले दिन में राज्य से राष्ट्रपति शासन हटा दिया गया था. मणिपुर में फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू था।
