अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को मुंबई के कफ परेड इलाके में एक चॉल में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब सवा चार बजे कैप्टन प्रकाश पेठे मार्ग पर शिवशक्ति नगर में एक मंजिला चॉल में हुई।
अधिकारियों ने बताया कि घायल लोगों को सेंट जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया, जहां यश विट्ठल खोत (15) को मृत घोषित कर दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार, आग चॉल की पहली मंजिल पर लगभग 10×10 फीट के क्षेत्र में बिजली की तारों, प्रतिष्ठानों, तीन इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी और घरेलू सामानों तक ही सीमित थी।
एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि दमकल की एक गाड़ी को घटनास्थल पर भेजा गया और सुबह 4.35 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।