पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने खुलासा किया है कि जब भारत ने मई में ऑपरेशन सिन्दूर लॉन्च किया था तो उन्हें बंकर में छिपने की सलाह दी गई थी। पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की 18वीं बरसी पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए जरदारी ने भारत-पाकिस्तान सैन्य तनातनी के दौरान तनावपूर्ण क्षणों को याद किया और सेना प्रमुख असीम मुनीर की प्रतिक्रिया की सराहना की।
